sawan somwar

लोकल ट्रेन में नहीं चला एसी, गुस्साए यात्रियों ने रोकी ट्रेन

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (15:07 IST)
मुंबई। चर्चगेट जाने वाली वातानुकूलित उपनगरीय लोकल से यात्रा कर रहे यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींचकर अंधेरी स्टेशन पर लोकल ट्रेन रोक दी क्योंकि इसमें एसी काम नहीं कर रहा था।
 
विरार - चर्चगेट लोकल ट्रेन के कुछ कोच के यात्रियों ने बताया कि एसी के काम नहीं करने की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पसीने आ रहे थे।
 
एक यात्री ने बताया, 'बोरीवली से ट्रेन जैसे ही निकली हमने महसूस किया कि एसी की कूलिंग काम नहीं कर रही है लेकिन सोचा कि हो सकता है यह जल्द ही शुरू हो जाएगा लेकिन स्टेशन गुजरने के बाद भी एसी की समस्या दूर नहीं हुई। एसी ट्रेन के कोचों के दरवाजे बंद होने की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी इसलिए हमने ट्रेन की चेन खींचकर उसे रोका।'
 
एसी लोकल चलाने वाली वेस्टर्न रेलवे ने बाद में ट्वीट किया कि कुछ तकनीकी समस्या की वजह से ट्रेन तब तक नहीं चलेगी जब तक इस समस्या को दूर न कर लिया जाए। 
 
पश्चिमी रेलवे के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र भाकर ने बताया कि जैसे ही तीन कोचों की तकनीकी समस्या दूर होगी ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। अन्यथा, यह पूरे दिन नहीं चलेगी।पिछले शुक्रवार को भी पश्चिमी रेलवे ने मरम्मत संबंधी कार्य के लिए एसी ट्रेन रद्द कर दी थी। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख