1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A major accident was averted by the driver's understanding

ऐसे रोकी ड्राइवर ने ब्रेक फेल बस, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Bus Driver
कानपुर। चकेरी के जाजमऊ में बुधवार को सिटी बस के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। चालक जाजमऊ चुंगी से बस लेकर सर्किट हाउस की ओर जा रहा था। बस में परिचालक समेत 6 सवारियां मौजूद थीं।

खबरों के अनुसार, बुधवार को सिटी बस के चालक ने यात्रियों को बैठाने के बाद जैसे ही बस आगे बढ़ाई तो उसे ब्रेक फेल होने का आभास हुआ, लेकिन चालक ने हिम्मत नहीं हारी और फुटपाथ पर लगे पेड़ से बस को टकराकर उसे रोक लिया।

बस चालक के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके में बस को रोकना चुनौती थी। ऐसे में उसे युक्ति सूझी और उसने बस को फुटपाथ पर चढ़ा दिया। इससे बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसा टलने के बाद सभी ने चालक की सूझबूझ की तारीफ की।
(फाइल फोटो)
अगला लेख
श्रीनगर का एक युवक भी 3 टॉप Wanted आतंकियों में शामिल