मंगलवार, 3 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 9 people injured in collision of 2 vehicles on flyover in Kolkata
Last Updated : सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (14:58 IST)

कोलकाता में फ्लाईओवर पर 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोग घायल

कोलकाता में फ्लाईओवर पर 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोग घायल - 9 people injured in collision of 2 vehicles on flyover in Kolkata
कोलकाता। कोलकाता के ए.जे.सी. बोस फ्लाईओवर (A.J.C. Bose flyover) पर सोमवार को 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब एक निजी वाहन प्रवेश निषेध क्षेत्र से ए.जे.सी. बोस फ्लाईओवर में प्रवेश कर गया और आईटी पेशेवरों को ले जा रहे एक अन्य वाहन से उसकी टक्कर हो गई।

 
उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और घायलों का एसएसकेएम अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ए.जे.सी. बोस फ्लाईओवर पर प्रवेश निषेध क्षेत्र से घुसने वाले निजी वाहन का चालक नशे में तो नहीं था?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, दोषी हो तब भी प्रॉपर्टी नहीं गिराई जा सकती