शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मथुरा , शनिवार, 12 जुलाई 2014 (12:10 IST)

50 लाख लोगों ने की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

50 लाख लोगों ने की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा -
मथुरा। प्रचंड गर्मी के बावजूद शुक्रवार को मुडिया पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 50 लाख से भी अधिक लोगों ने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।

FILE

मेला अधिकारी धीरेन्द्र सचान ने शुक्रवार को यहां बताया कि लोग बेहिसाब संख्या में शुक्रवार से ही पहुंचना शुरू कर दिए थे। शुक्रवार शाम तक एक आकलन के मुताबिक 50 लाख से भी अधिक लोगों ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि 23 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर सादे वेश में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। (भाषा)