manglik dosh calculator
✕

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 'डी' कंपनी से जुड़े 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (14:45 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जबरन वसूली के एक मामले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की 'डी' कंपनी से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते दी। इन सभी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया था।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने हाल ही में गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और कारोबारी रियाज भाटी को रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान अजय गंडा, फिरोज, समीर खान, पापा पठान और अमजद रेडकर की भूमिका सामने आई थी तदनुसार सभी 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के साथ कथित तौर पर जुड़े रियाज भाटी को पिछले महीने मुंबई के वर्सोवा थाना पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पहले कहा था भाटी ने वर्सोवा के एक व्यापारी को धमकाया और उससे 30 लाख रुपए मूल्य की एक कार और लगभग 7.50 लाख रुपए नकदी की मांग की थी। इब्राहीम का करीबी छोटा शकील और उसका रिश्तेदार सलीम फ्रूट को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख