manglik dosh calculator
✕

कश्मीर में 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी मारे गए, 24 घंटों में 9 आतंकवादियों को मार गिराया

Updated: गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (09:20 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा तथा कुलगाम जिला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को 4 आतंकवादी मारे गए। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर सहित 5 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस बीच कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईपीजी) विजय कुमार ने बिना किसी क्षति के इन अभियानों को संचालित करने के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी है।
ALSO READ: कश्मीर में सुरक्षाबलों के लिए नई चुनौती बने 'हाईब्रिड' आतंकवादी, जानें कैसे देते हैं घटनाओं को अंजाम
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता सूचना के आधार पर प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल, सेना तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बुधवार रात पुलवामा के पुचाल में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
 
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की तथा मुठभेड़ शुरू हो गई। गुरुवार तड़के मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।
 
वहीं प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल, राष्ट्रीय राइफल तथा सीआरपीएफ के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान कुलगाम के जोदार क्षेत्र में सुरक्षा बलों तथा आतंकवादियों के बीच गुरुवार को तड़के मुठभेड़ हुई। सूत्रों ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान अब तक लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ जारी है।

गौरतलब है कि कुपवाड़ा जिला के हंदवाड़ा में नाका तलाशी के दौरान मुठभेड़ में हिजबुल का शीर्ष कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद बुधवार को मारा गया था।(वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख