1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 terrorists killed in Pulwama encounter

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Pulwama encounter
पुलवामा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।
 
पुलवामा के पुचल में आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया।
 
इससे पहले बुधवार को राजौरी जिले में भी नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया था।
अगला लेख
लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 8 दिन में 1.75 रुपए बढ़े दाम