Hanuman Chalisa
✕

जम्मू कश्मीर में लश्कर के 4 आतंकवादी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 9 मार्च 2022 (08:06 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LET) के 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोपोर के रफियाबाद के नडीहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान चेक सेरी पट्टन के निवासी फिरदौस अहमद वानी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि एक एके-56 राइफल सहित अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, हथियार व गोला-बारूद और 30 कारतूस जब्त किए गए हैं।
 
इस बीच, खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान वागम निवासी आमिर नजीर हजार, सुहैल अहमद भट और बशीर अहमद गनी के बेटे नासिर हुसैन के रूप में हुई है – दोनों पुलवामा के चिनार बाग के निवासी हैं। उनके पास से हथगोले और एके-47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।
 
शुरुआती जांच के दौरान यह पता चला कि वे आतंकवादी आरिफ हजार उर्फ रेहान के सहयोगियों के रूप में काम कर रहे थे। इस संबंध में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख