dharma sangrah
✕

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर के 4 आतंकवादी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (15:19 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बडगाम के बीरवाह के पेठकूट इलाके में पुलिस और 53 आरआर ने एक संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान पेठकोट निवासी शकील अहमद वानी, शौकत अहमद, चेडबाग बडगाम निवासी अकीब मकबूल खान और चेरवानी चरारशरीफ निवासी एजाज अहमद डार के रूप में की गई है।
 
उन्होंने बताया कि यह समूह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा था और इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल था। इस अभियान के दौरान एके-47 की 24 गोलियां, 5 डेटोनेटर और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो वायरल, स्कूल में बच्चे को थप्पड़ मारने का किस्‍से का हुआ खुलासा

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

अगला लेख