manglik dosh calculator
✕

मुंबई के होटल में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, BMC ने लगाया यह आरोप

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2023 (20:19 IST)
Fierce fire in Mumbai Hotel : मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट इलाके में रविवार दोपहर एक होटल में आग लग जाने से 3 लोगों की मौत हो गई। बीएमसी ने होटल को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया था। लेकिन होटल की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया।
 
एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने दावा किया कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर इस होटल को नोटिस जारी किया गया था और उसे इस मामले में अदालत में भी घसीटा गया था।
 
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर प्रभात कॉलोनी स्थित पांच मंजिला गैलेक्सी होटल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई, जिससे कुछ कमरों तथा सीढी, लॉबी जैसी जगहों पर बिजली के तार, अन्य उपकरणों, एसी, पर्दे, गद्दे, लकड़ी के फर्नीचर आदि जल गए।
 
उन्होंने कहा, रूपल कांजी (25), किशन (28) और कांतिलाल गोरधन वारा (48) को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अल्फा वखारिया (19) और मंजूला वखारिया (49) घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा, कमरा नंबर 103 और 203 में आग से बिजली के तार, फर्नीचर, वातानुकूलन प्रणाली और गद्दे जल गए तथा सीढ़ी एवं लॉबी में धोने के लिए रखे कपड़े, कंबल एवं पहले से तीसरे तल के मार्ग में तार जलकर नष्ट हो गए।
 
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एच/पूर्व के वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश बडगिरे ने कहा, हाल में हमने गैलेक्सी होटल को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया था।

बडगिरे ने कहा, हमने अदालत में उसके खिलाफ मामला दायर किया, लेकिन होटल की ओर से किसी ने भी हमारे नोटिस का जवाब नहीं दिया। एक अन्य बीएमसी अधिकारी ने कहा कि होटल ने कथित रूप से संरचना में बदलाव किए तथा महानगरपालिका के भवन और फैक्टरी विभाग नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करेंगे।

अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि यह प्रथम स्तर की आग थी, जिसे अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर बुझाया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में चार दमकल गाड़ियों, इतने ही पानी के टैंकर और अन्य उपकरणों की सहायता ली गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख