शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 21391 constables including 56 transgender will be recruited in Bihar
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (10:33 IST)

बिहार में 56 'ट्रांसजेंडर' समेत 21391 कांस्टेबलों की होगी भर्ती

Bihar Police
पटना। Recruitment of Constables in Bihar : बिहार सरकार राज्य पुलिस बल में 56 'ट्रांसजेंडर' सहित 21391 कांस्टेबलों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी।

अपर महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, बिहार सरकार द्वारा राज्य पुलिस बल में यह बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। राज्य पुलिस में 7903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21391 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी।

भर्ती की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। कुल 21391 में से 56 'ट्रांसजेंडर' लोगों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार पुलिस बल में 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
ये मोदी जी और पार्टी के खिलाफ साजिश है, मुझे मोहरा बनाया : बृज भूषण सिंह शरण