Daily Horoscope
✕

श्रीनगर। अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Updated: सोमवार, 13 जुलाई 2020 (15:44 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में सोमवार तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
ALSO READ: कोराना नहीं, इस देश में नि‍मोनिया ने मचाया आतंक, 1772 लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान सुबह करीब 6.40 बजे तब मुठभेड़ में बदल गया, जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इसका बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। मौके से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख