kundali milan
✕

Bengal: पानी में बहकर आए मोर्टार के गोले में धमाका, 2 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (13:05 IST)
mortar shell explosion: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) जिले में तीस्ता नदी में बाढ़ के बाद कथित तौर पर बहकर आए मोर्टार के गोले (mortar shell) में विस्फोट होने से 2 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस का मानना है कि मोर्टार का यह गोला सेना का था और सिक्किम में बादल फटने एवं बाढ़ आने के बाद यह पहाड़ियों से बहकर नीचे आ गया था। स्थानीय पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह घटना क्रांति ब्लॉक के चापाडांगा गांव में गुरुवार को उस समय हुई, जब एक व्यक्ति मोर्टार के गोले को कबाड़ में बेचने के लिए घर ले आया और उसने उसे खोलने की कोशिश की।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। घायलों में से 2 की हालत अत्यंत गंभीर है और मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
इस बीच जलपाईगुड़ी पुलिस ने एक परामर्श जारी कर लोगों से अपील की है कि नदी के साथ बहकर नीचे आए आग्नेयास्त्रों या विस्फोटकों को न छुएं।
 
उसने कहा कि सिक्किम में भीषण बाढ़ के कारण आग्नेयास्त्रों और विस्फोटकों सहित कुछ सैन्य उपकरण तीस्ता नदी में बहकर आ गए हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अपरिचित वस्तु, बक्से, पैकेज, आग्नेयास्त्र या पानी में तैरती हुई किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने को दें।
 
पुलिस ने कहा कि कृपया इन वस्तुओं को न छुएं, क्योंकि इनमें खतरनाक विस्फोट हो सकता है। सिक्किम सरकार ने भी इसी प्रकार की चेतावनी दी है और लोगों से तीस्ता नदी के बेसिन में जाते समय सावधान रहने को कहा है, क्योंकि वहां कीचड़ के नीचे विस्फोटक और हथियार होने की आशंका है।
 
राज्य भूमि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने एक परामर्श जारी कर लोगों से इस प्रकार के गोला-बारूद को न छूने की हिदायत दी। स्थानीय लोगों को निर्देश दिया गया है कि उन्हें नदी बेसिन इलाकों में कोई विस्फोटक सामग्री मिले तो वे जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इस बात की सूचना दें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख