sundarkand
✕

समुदाय विशेष पर टिप्पणी के बाद किश्तवाड़ में कर्फ्यू, 2 लोग गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (22:03 IST)
जम्मू। एक समुदाय विशेष को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले ने जम्मू कश्मीर में माहौल को गर्मा दिया है। इसके विरोध में प्रदेश के कई कस्बों में बंद और विरोध प्रदर्शन हुए हैं। किश्तवाड़ कस्बे में एहतियातन  कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर टिप्पणी करने वाले लोगों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है, पर बवाल इतना बढ़ गया है कि जम्मू कश्मीर के ग्रांड मुफ्ती ने शुक्रवार को कश्मीर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान कर डाला है।

जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह के मुताबिक, समुदाय विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी पर जम्मू शहर की पक्का डंगा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह कार्रवाई वायरल हुए एक वीडियो को लेकर की गई है।आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की सूचना मिलते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि यह हरकत सांप्रदायिक तनाव भड़काने की मंशा से हुई है, जिसका कड़ा संज्ञान लिया गया है। दो लोग पकड़ लिए गए हैं। वीडियो में नजर आ रहे तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे इस तरह के वीडियो को शेयर और वायरल करने से परहेज करें।

लेकिन मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ है। जम्मू संभाग के अधिकतर कस्बों में कोरोना पाबंदियों के बावजूद विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई कस्बों में बंद भी बुलाया गया है। किश्तवाड़ में हिंसा की आशंका के चलते प्रशासन ने कर्फ्यू भी लगा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है।

इस बवाल की आग कश्मीर तक भी पहुंच गई है। यह इसी से स्पष्ट होता है कि जम्मू कश्मीर के ग्रांड मुफ्ती नसीर उल इस्लाम ने इस अभद्र टिप्पणी पर गुस्सा प्रदर्शित करते हुए शुक्रवार को नमाज के बाद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इस आह्वान के बाद पुलिस ने शुक्रवार से पहले ही कश्मीर में पाबंदियों में सख्ती दिखानी आरंभ कर दी है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख