sundarkand
✕

कांग्रेस का बड़ा आरोप, Facebook-Whatsapp कर रहे हैं हमारे लोकतंत्र को कमजोर

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (16:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि फेसबुक तथा व्हॉट्सएप के माध्यम से देश में नफरत एवं घृणा फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाना चाहिए।
ALSO READ: फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडा और नक्शा पोस्ट करने पर प्रोफेसर पर मामला दर्ज
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को यहां कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हमारे लोकंतत्र को कमजोर करेगा तो इस संबंध में जरूर सवाल पूछे जाएंगे और सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे यहां नफरत फैलाने तथा समाज में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है और देश को इस तरह बांटने तथा गैरजिम्मेदाराना तरीके से काम करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।
 
उन्होंने कहा कि फेसबुक के इस कारनामे को अमेरिकी अखबार ने उठाया है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा केंद्रीय मंत्री इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हमला कर रहे हैं। भाजपा सरकार को गलत खबर फैलाने के आरोप में व्हॉट्सएप के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा करने की बजाय वह कांग्रेस नेताओं पर हमला कर रही है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि बहुत साजिश के तहत देश के लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। ऐसा महसूस होता है कि बहुत सुनियोजित तरीके से देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए इस मामले की सच्चाई जेपीसी के गठन से सामने लाई जानी चाहिए। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख