Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में 2 और आतंकी ढेर, अब तक सवा सौ को ठोंक डाला सुरक्षाबलों ने

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (09:08 IST)
जम्‍मू। कश्मीर के सोपोर में सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही कश्‍मीर में इस साल अभी तक सवा सौ आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। यह मुठभेड़ सोपोर के हर्दशिवा इलाके में हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक अभी भी 2 से 3 आतंकियों के छुपे होने की शंका है जिनसे समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ जारी थी।
ALSO READ: अमेरिकी रिपोर्ट में खुली इमरान खान की पोल, आतंकियों के लिए अब भी सुरक्षित पनाहगाह है पाकिस्तान
इलाके में मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाओं को स्‍थगित कर दिया गया था तथा पत्‍थरबाजों को मुठभेड़स्‍थल तक पहुंचने से रोकने की खातिर अतिरिक्‍त पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया था। आतंकियों के सफाए से सीमापार बैठे आतंकी सरगना बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाए जाने की साजिश रची जा रही है।
घाटी में खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन आईईडी हमले करने की फिराक में हैं। इस बात की जानकारी 2 ही दिन पहले बडगाम में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट कर सकते हैं और हमारे जवान पूरी तरह से सतर्क हैं।
 
सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है। वह इन आतंकियों को नौशेरा, राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा और केरन सेक्टर से घुसपैठ कराना चाहता है। लेकिन हमारे जवान सतर्क हैं। सुरक्षाबलों के बीच बेहतरीन समन्वय है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख