dharma sangrah
✕

Sidhu Musewala Case : सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में 2 और गिरफ्तार, अब तक 5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2022 (15:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के वांछित अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि इनके साथ ही पुलिस मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अंकित और सचिन भिवानी को रविवार की रात गिरफ्तार किया। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के वांछित अपराधी हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला भिवानी राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का काम देखता है। वह राजस्थान के चुरू में एक अन्य मामले में भी वांछित है। वहीं अंकित हरियाणा के सिरसा गांव का रहने वाला है। राजस्थान में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से 9 एमएम की पिस्तौल उसके 10 कारतूस, 30 एमएम की एक पिस्तौल, उसके नौ कारतूस, पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, दो मोबाइल, एक डोंगल और सिम कार्ड बरामद किया गया है।

मूसेवाला की हत्या के मामले में पिछले महीने विशेष प्रकोष्ठ ने दो ‘शूटर’ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर जिले के कशिश और पंजाब के बठिंडा निवासी केशव कुमार (29) के तौर पर हुई है।

गौरतलब है कि लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।(भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख