शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (16:46 IST)

शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Shopian | शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के चाकुरा इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अभियान में 2 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)