सम्बंधित जानकारी
- डर के बीच जम्मू-कश्मीर में 13000 से ज्यादा खाली पड़े पंच-सरपंचों के होंगे चुनाव
- रियाज नायकू के साथी समेत 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद
- कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा नेता पर चलाई गोली, निजी अंगरक्षक की मौत, एक आतंकी ढेर
- भारतीय सैनिकों की हिम्मत देख पहाड़ भी झुका लेते हैं सिर
- कश्मीर के पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 3 घायल
बड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों ने पास से 1 M4 राइफल और 1 पिस्टल बरामद की गई है। तलाश अभियान अभी जारी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद बलों ने इस इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।
