Daily Horoscope
✕

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में 2 कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (15:24 IST)
अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के 2 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य से 4 राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं।

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार को उनसे मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। त्रिवेदी ने गुरुवार को कहा, मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब वे विधायक नहीं हैं।

पटेल वडोदरा की कर्जन सीट का और चौधरी वलसाड की कपराडा सीट का प्रतिनिधित्‍व करते थे। इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। राज्य की 183 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारुढ़ भाजपा के 103 और विपक्षी दल कांग्रेस के 66 विधायक हैं।
राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए हाल ही में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरी अमीन को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।(भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख