Hanuman Chalisa
✕

गिर वन में 11 शेर मृत मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (12:17 IST)
राजकोट। गुजरात के गिर वन में 11 शेरों के शव मिले हैं जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सभी मृत शेर पिछले कुछ दिनों में गिर (पूर्वी) मंडल मुख्यत: दालखनिया रेंज में मिले हैं। 
 
उप वन्य संरक्षक, गिर (पूर्वी) पी. पुरुषोत्तम ने कहा, ‘हमें गिर पूर्वी वन्य रेंज से 11 शेरों के शव मिले हैं।’ उन्होंने बताया कि प्रशासनिक उद्देश्य से गिर वन को पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्सों में बांटा गया है।
 
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक शेरनी का शव बुधवार को अमरेली जिले के राजुला के पास वन से बरामद किया गया तथा तीन अन्य शेर उसी दिन दालखनिया रेंज में मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सात और शेरों के शव बरामद किए गए हैं।
 
वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच प्रधान मुख्य वन्य संरक्षक द्वारा की जाएगी। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

योगी ने बताया 2027 में जीत का गणित, कहा- इस बार तो रिकॉर्ड भी बनेगा

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख