शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 1 child died due to collapse of house wall in Gujarat
Last Updated : शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (15:34 IST)

गुजरात में घर की दीवार ढहने से 1 बच्चे की मौत, परिवार के 3 सदस्य घायल

गुजरात में घर की दीवार ढहने से 1 बच्चे की मौत, परिवार के 3 सदस्य घायल - 1 child died due to collapse of house wall in Gujarat
collapse of house wall in Gujarat : गुजरात के दाहोद जिले में शनिवार तड़के एक घर की दीवार (wall) ढहने से 5 वर्षीय 1 बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके 2 छोटे भाई-बहनों सहित परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राछरदा गांव में शनिवार तड़के करीब 3 बजे यह हादसा हुआ।ALSO READ: उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
 
कठवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार ढह गई और ये वहां सो रहे परिवार के 4 सदस्यों पर गिर गई।ALSO READ: MP : सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दु:ख, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के 3 अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ALSO READ: MP : रीवा में दीवार हादसे में 2 लोग गिरफ्तार, 4 बच्चों की हुई थी मौत

 पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मृतक की मां और उसके 2 छोटे भाई-बहन (6 महीने का लड़का और 3 साल की लड़की) घायल हो गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?