Last Modified: मुंबई ,
शुक्रवार, 10 जनवरी 2014 (19:46 IST)
मुंबई की 'लाइफ लाइन' लोकल ट्रेन बहाल
FILE
मुंबई। मुंबई की लाइफ लाइन' कही जाने वाली लोकल ट्रेन के पहिये जाम हो गए थे। रेल यूनियन की मांगों के कारण लोकल ट्रेनें शाम 6.35 से नहीं चल रही हैं, जिसकी वहज से हजारों यात्री परेशान हुए। करीब एक घंटे के बाद रेल के पहिये पटरी पर आए।
मुंबई में दफ्तरों में काम करने वाले हजारों लोग शाम होते ही घर लौटने के लिए लोकल ट्रेन पकड़ते हैं। देर शाम 7 प्लेटफार्मों पर लोकल ट्रेनें खड़ी हुई थी जिसकी वजह से रेल यातायात पूरी तरह से चरमरा गया था।
पता चला है कि मुंबई रेल यूनियन की अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत सकारात्मक रही। यही कारण है कि सीएसटी रेल सेवा जो पूरी तरह से ठप पड़ी थी, उसे बहाल कर दिया गया और घर जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। (वेबदुनिया न्यूज)