शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: पणजी , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (20:50 IST)

श्रीराम सेना पर लगे पूरे देश में प्रतिबंध

श्रीराम सेना पर लगे पूरे देश में प्रतिबंध -
FILE
पणजी। कांग्रेस की गोवा इकाई ने दक्षिण पंथी संगठन श्रीराम सेना पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने कहा, श्रीराम सेना पर भारत में प्रतिबंध लगना चाहिए। इस पर कर्नाटक में भी प्रतिबंध लगना चाहिए जहां यह पूरी तरह सक्रिय है।

हाल ही में श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक को भाजपा में शामिल किया गया था, लेकिन विवाद खड़ा होने पर कुछ घंटे के भीतर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

कामत ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि लोकसभा चुनाव के बाद मुतालिक का संगठन गोवा में भी पैर पसार सकता है। (भाषा)