sundarkand

22 अगस्त का दिन है महत्वपूर्ण, रक्षाबंधन के साथ ही है कुछ खास संयोग और पर्व, जानिए

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (18:24 IST)
रक्षा बंधन का त्योहार श्राणव माह की पूर्णिमा को आता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 रविवार को है। इस बार का रक्षाबंधन बहुत खास है। रक्षा बंधन के दिन ही इस त्योहार के अलावा भी और भी कुछ खास पर्व या दिवस होते हैं। आओ जानते हैं उनके बारे में।
 
ALSO READ: श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन करते हैं ये 6 कार्य
1. प्रति वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन के अलावा दक्षिण भारत में नारियल पूर्णिमा मनाई जाती है।
 
2. श्रावण पूर्णिमा के दिन ही संस्कृति दिवस भी मनाया जाता है। 
 
3. श्रावण पूर्णिमा के दिन ही श्रावणी उपाकर्म किया जाता है जिसमें जनेऊ बदली जाती है।
 
4. श्रावण पूर्णिमा के दिन ही दक्षिण भारत में नारियल पूर्णिमा का त्योहार मानते हैं। 
ALSO READ: रक्षाबंधन 2021 : इस बार कब से कब तक बंधेगी राखी, जानिए सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त
5. श्रावण पूर्णिमा पर दक्षिण भारतीय लोग अबित्तम का पर्व मनाते हैं जिसे जनेऊ धारण करना और बदलान कहते हैं
 
6. इस दिन को ऋषि तर्पण का खास दिन भी कहा गया है।
 
7. इस दिन शिव का रुद्राभिषेक करने की परंपरा है। क्योंकि यह श्रावण माह का अंतिम दिन होता है।
 
8. रक्षा बंधन इस बार धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशी में चंद्रमा और गुरु रहेंगे जिसके चलते गज केसरी योग रहेगा। इसी दौरान शोभन योग भी रहेगा। 474 वर्ष बाद इस तरह के ग्रह योग बन रहे हैं।

9. इस दिन अमरनाथ यात्रा भी पूर्ण होती है। गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर यह श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शनि और शुक्र का षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए अटके कार्य होंगे पूर्ण, मिलेगा भाग्य का साथ

Mahalakshmi Vrat 2026: कब से कब तक रहेगा महालक्ष्मी व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा के खास नियम

Vishwakarma Jayanti : क्‍यों की जाती है भगवान विश्‍वकर्मा की पूजा, मशीन और औजारों का जयंती से क्‍या है संबंध?

Kanya Sankranti 2026: कन्या संक्रांति कब है? जानें महत्व, पूजा विधि और इस दिन दान करने से मिलने वाले पुण्य

अगला लेख