sundarkand

रक्षाबंधन पर नहीं बांध पा रहे हैं राखी तो अगली इन 3 तिथियों में से किसी एक तिथि को बांधें

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (15:30 IST)
Raksha Bandhan 2025: श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार रहता है। इस बार 9 अगस्त 2025 शनिवार को शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जाएगी। कई लोग हैं जो किसी कारणवश रक्षाबंधन पर राखी का त्योहार नहीं मना पाते हैं। यदि आप भी रक्षाबंधन पर किसी कारणवश अपने भाई को राखी नहीं बांध पा रही हैं या भाई अपनी बहन से उस दिन राखी नहीं बंधवा पा रहा है तो इसके बाद 3 ऐसे दिन होते हैं जबकि आप राखी बंधवा सकते हैं।
 
1. भाद्रपद दूज को बांधें राखी: यदि रक्षा बंधन पर राखी नहीं बांध पा रहे हैं तो दूज के दिन आप राखी का त्योहार मना सकते हैं। यानी रक्षाबंधन के बाद के दिन को छोड़कर दूसरे दिन किसी भी शुभ मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं। दूज का यह दिन 10 अगस्त 2025 रविवार को दोपहर 12:09 बजे से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2025 को सुबह 10:33 तक रहेगा। यानी आप 10 अगस्त को राखी बांध सकते हैं।
 
2. भाद्रपद चतुर्थी को बांधें राखी: चतुर्थी के दिन भी आप राखी का पर्व मना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि चतुर्थी गुरुवार की नहीं होना चाहिए। इस बार चतुर्थी तिथि रहेगी 12 अगस्त को सुबह 08:40 से 13 अगस्त को सुबह 06:35 तक। यानी आप 12 अगस्त को राखी बांध सकते हैं।  
 
3. भाद्रपद अष्‍टमी को बांधें राखी: मान्यता अनुसार जन्माष्टमी के बाद राखी नहीं बांधते हैं। यानी यदि आप चाहें तो जन्माष्टमी के दिन या उससे पहले कभी भी शुभ दिन और मुहूर्त देखकर राखी बंधवा सकते हैं। अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 को रात्रि 11:49 बजे प्रारंभ होकर 16 अगस्त 2025 को रात्रि 09:34 बजे समाप्त होगी। यानी आप 16 अगस्त के दिन, दिन में शुभ मुहूर्त देखकर राखी बंधवा सकते हैं।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख