• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. rakhi muhurat 2016
Written By

रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा भद्रा का साया, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा भद्रा का साया, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त - rakhi muhurat 2016
* 18 अगस्त को सिंहासन-गौरी योग मनेगा रक्षाबंधन का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त...
 

 
भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 18 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा। तीन वर्ष के बाद यह संयोग बन रहा है, जब रक्षाबंधन के दिन लोगों को भद्रा काल देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग दिन भर शुभ मुहूर्तों में राखी बांध सकेंगे। 

इसके साथ ही इस बार सिंहसान-गौरी योग के बनने से रक्षाबंधन का पर्व और भी विशेष रहेगा। इस बार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रक्षाबंधन का पर्व भद्रा मुक्त रहेगा क्योंकि भद्रा काल सूर्योदय होने से पहले ही समाप्त हो जाएगा। 
 
इस कारण लोग चाहें तो सुबह मुहूर्त में रक्षाबंधन कर सकते हैं। दोपहर व शाम को भी राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त हैं। 
 
इसके पूर्व 2013 में भी इस तरह के योग बने थे। अब तीन वर्ष के बाद फिर राखी पर भद्रा का साया नहीं होने से बहनें पूरे दिन भाईयों को राखी बांध सकेंगी।

 
अगले पृष्ठ पर पढें रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त... 

 

जानिए रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त : 




सुबह 06 से 07.30 बजे तक- शुभ। 

सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक- चर। 

दोपहर 12 से 01.30 बजे तक- लाभ। 

दोपहर 01.30 से 03 बजे तक- अमृत। 

शाम 04.30 से 06 बजे तक- शुभ। 

शाम 06 से 07.30 बजे तक- अमृत।