Hanuman Chalisa
✕

Raksha bandhan ki thali : राखी की थाली कैसे सजाएं, ये सामग्री अवश्य रखें

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (15:15 IST)
rakhi ki thali


वर्ष 2020 में राखी का पर्व 3 अगस्त सोमवार को है। इस दिन भाइयों  की कलाई पर खूबसूरत राखियां सजेंगी लेकिन इससे पहले जानते हैं कि राखी की थाली कैसे सजाएं...
 
-सबसे पहले चांदी,पीतल, स्टील या  ताम्बे की साफ स्वच्छ थाली लीजिए।
 
-अब इस थाली को गंगाजल से पवित्र कीजिए।
 
-थाली के दाएं तरफ गंगाजल का छोटा कलश रखें। कलश की पूजा करें। 
 
-थाली के बाएं तरफ विषम संख्या में राखियों को खोल कर रख लीजिए। 
 
-अब जो थाली में जगह बची है उसमें दाएं तरफ गंगाजल के पास एक से अधिक मिठाई रख लीजिए।
 
-थाली के सामने वाले हिस्से में कुमकुम,चावल(अधिक मात्रा में), केशर के धागे,सरसो के दाने,दुर्वा,मिश्री,हल्दी,5 लौंग,1 सुपारी,1 पान कोर,एक पान बीडा और 5 पूजा बादाम सजाएं।
 
-1,5,10 का सिक्का या चांदी का सिक्का साथ में रखें। 
 
-श्रीफल पर स्वस्तिक बना कर रखें। 
 
-मौली और छोटे फुंदे रखें। 
 
-पूजा की थाली में दही-मिश्री भी रखें। यह शुभ कार्य का प्रतीक है। 
 
-अब चांदी,पीतल,मिट्टी,कांसे याअन्य पवित्र धातु का दीपक लें। इस दीपक में घी में डूबी फूल बत्ती लगाएं। दीपक की पूजा करें। 
 
-टोपी,रुमाल या सिर ढंकने का कपडा भी रखें। 
 
 - थाली में ड्रायफ्रूट भी रखें। 
 
- ताजा सुगंधित फूलों की पांखुरी भी बचे स्थान पर सहेज लीजिए। 
 
-उपहार के लिए जगह बची हो तो रखें वरना उपहार अलग से भी रख सकते हैं...
 
-धूप बत्ती त्योहार मनाने के बाद घर में जलाएं। 
 
तो लीजिए आपकी राखी की थाली सज कर तैयार है।
rakhi ki thali


 Raksha Bandhan : कोरोना काल में कैसे मनाएं राखी का पर्व, 11 घंटे 43 मिनट है शुभ मुहूर्त

 Raksha Bandhan 2020 Muhurat: क्या है इस बार राखी के शुभ संयोग, जानिए उत्तम चौघड़िया मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

Weekly Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

कब मनाई जाती है काल भैरव अष्‍टमी? क्‍या है इसका महत्‍व? जानिए पौराणिक कथा

सभी देखें

27 November Birthday: आपको 27 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

अगला लेख