Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (12:21 IST)
severe cold in rajasthan: राजस्थान में कड़ाके की ठंड (Severe cold) का दौर जारी है और फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 1-2 स्थानों पर अत्यंत शीतलहर (extreme cold wave) तथा कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज की गई।ALSO READ: Weather Updates: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत भी कंपकंपाया, IMD का शीतलहर का अलर्ट
 
फतेहपुर में तापमान शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज : गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान फतेहपुर में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा यह चुरू में 3.1 डिग्री, करौली में 3.6 डिग्री, पिलानी में 4.0 डिग्री, संगरिया में 4.3 डिग्री, सीकर व सिरोही में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.8 डिग्री, गंगानगर में 6.4 डिग्री व बीकानेर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगभग पूरे राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई।ALSO READ: Weather Update : कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से वादियां हुईं गुलजार, उत्तर भारत में चमकी ठंड, दक्षिण में बारिश
 
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी 2-3 दिन में राज्य के उत्तरी भागों व शेखावटी इलाके में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने व न्यूनतम तामपान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

अगला लेख