Daily Horoscope
✕

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा, 7 बच्चों समेत 11 की मौत

हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे।

Updated: बुधवार, 13 अगस्त 2025 (09:41 IST)
Dausa accident news : राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से 7 बच्चों और 4 महिलाओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। मारे गए सभी लोग उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। ALSO READ: Artificial Rain : जयपुर में क्यों फेल हो गया ड्रोन क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन? जानिए वजह
 
दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने बताया कि यह हादसा मनोहरपुर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ। 8 घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौसा में हुए भीषण हादसे पर दुख जताते हुए घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

अगला लेख