suvichar
✕

23 हजार से अधिक हार्ट सर्जरी की गौरवपूर्ण उपलब्धि, डॉ. अजीत बाना सम्मानित

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2026 (20:32 IST)
विराज फाउंडेशन द्वारा विख्यात कार्डियक सर्जन एवं चेयरमैन (कार्डियक साइंसेज) डॉ. अजीत बाना का 23 हजार से अधिक सफल हृदय सर्जरी पूर्ण करने पर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने डॉ. अजीत बाना को दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
 
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने कहा कि डॉ. अजीत बाना ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता, समर्पण और सेवाभाव के माध्यम से हजारों मरीजों को नया जीवन प्रदान किया है। 23 हजार से अधिक हृदय सर्जरी पूर्ण करना चिकित्सा जगत में उनकी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी सेवाएं समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं।
 
विराज फाउंडेशन के संरक्षक एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (गैंगटोक) के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने गैंगटोक से फोन कर प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी को डॉ. अजीत बाना के अभिनंदन पर बधाई एवं साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसे उत्कृष्ट चिकित्सकों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव का विषय है। उल्लेखनीय है कि विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी चौमूं नगर के गौरव हैं, जो पिछले अनेक वर्षों से शिक्षा, चिकित्सा, संस्कृति और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले लगभग तीन हजार से अधिक महानुभावों को विभिन्न मंचों से सम्मानित कर चुके हैं।
 
कार्यक्रम के अंत में विराज फाउंडेशन की ओर से डॉ. अजीत बाना के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. एम. के. अग्रवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी तथा विनोद शर्मा ने भी डॉ. अजीत बाना को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।
पंचम देव दर्शन यात्रा कैंची धाम के लिए रवाना : विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 'पंचम देव दर्शन यात्रा' बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी के नेतृत्व में गढ़ गणेश मंदिर (चौमूं) से धार्मिक जयघोष के साथ रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि फैंसी फुटवियर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सैनी एवं विशिष्ट अतिथि नगर मंडल उपाध्यक्ष राजेश चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
 
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया। शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं चौमूं नगर अध्यक्ष डॉ. सीताराम कुमावत ने बताया कि यह तीन दिवसीय धार्मिक व आध्यात्मिक यात्रा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कैंची धाम, मुक्तेश्वर धाम एवं नैनीताल के प्रमुख धार्मिक तथा दर्शनीय स्थलों के दर्शन करेंगे। विराज फाउंडेशन के संरक्षक एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. रमेश कुमार रावत ने भी सभी श्रद्धालुओं को सफल एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख