dharma sangrah

Rajasthan: BJP ने 7 में से 5 सीटों पर हासिल की जीत, BAP के खाते में 1 सीट

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2024 (18:08 IST)
Rajasthan assembly by election : राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 5 पर जीत हासिल की जबकि 1 सीट भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के खाते में गई, वहीं कांग्रेस 1 सीट पर जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है।  आयोग के मुताबिक दौसा सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जहां सभी दौर की मतगणना के बाद पार्टी के प्रत्याशी दीनदयाल 2300 मतों से आगे हैं।ALSO READ: 15 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे
 
भाजपा ने ये सीटें जीतीं : निर्वाचन आयोग ने शनिवार को जयपुर में मतगणना के बाद परिणाम जारी किए। आयोग के मुताबिक भाजपा ने झुंझुनू (राजेंद्र भांबू), देवली-उनियारा (राजेंद्र गुर्जर), खींवसर (रेवंतराम डांगा), सलूंबर (शांता अमृतलाल मीणा) और रामगढ़ (सुखवंत सिंह) सीटों पर जीत हासिल की, वहीं भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार कटारा ने चौरासी विधानसभा सीट जीत दर्ज की। आयोग के मुताबिक दौसा सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है, जहां सभी दौर की मतगणना के बाद पार्टी के प्रत्याशी दीनदयाल 2300 मतों से आगे हैं।ALSO READ: विजयपुर उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत हारे, गुटबाजी और भितरघात भाजपा पर पड़ी भारी
 
भाजपा ने दौसा सीट पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा के भाई जगमोहन को चुनाव मैदान में उतारा था और उनकी हार मीणा के लिए राजनीतिक झटका होगी। विधानसभा की जिन 7 सीटों पर चुनाव हुए हैं उनमें से 4 कांग्रेस के पास थीं जबकि भाजपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और बीएपी के पास 1-1 सीट थी। बीएपी ने चौरासी की अपनी सीट बरकरार रखी है जबकि आरएलपी को अपनी खींवसर सीट पर हार का सामना करना पड़ा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

LIVE: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, लोकसभा 3 बजे तक स्थगित

इंदौर में आर्थिक तंगी से मां-बेटे ने खाया जहर, क्‍या देश में बढ़ रहे तंगी से मौत के मामले?

सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से जख्मी छात्रों का करवाए निशुल्क इलाज

भारतीय हॉकी टीम की केसरिया जर्सी पर मचा बवाल, प्रियंका गांधी और पूर्व कप्तान विरेन रॉसकिन्हा ने उठाए सवाल; हॉकी इंडिया ने क्या कहा?

‍बिहार में किन्नर बनाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंदिर, क्या है इसकी अहम वजह

अगला लेख