Daily Horoscope
✕

राजस्थान विधानसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में होगा

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (21:09 IST)
जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में होगा। चुनाव छानबीन समिति की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को संभावित प्रत्याशियों के बारे में पार्टी के जिला अध्यक्षों एवं सचिवों से जानकारी ली।


एक पांच सितारा होटल में आयोजित बैठक में शैलजा से मिलने के लिए टिकट के दावेदारों का जमघट लगा रहा। कई दावेदार उनसे व्यक्तिगत रुप से मिलने भी कामयाब रहे जबकि ज्यादातर अपना लिखित आवेदन ही दे पाए। बैठक के बाद शैलजा ने बताया जयपुर में अब हमारा काम खत्म हो गया है तथा यहां अब बैठकें नहीं होंगी।
 
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायकों को टिकट की कोई गारंटी नहीं है। जिताऊ उम्मीदवार को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है। बाद में कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के सत्ता में आने की आशा में दावेदारों की संख्या काफी बढ़ गई है। 1-1सीट पर अपेक्षा से ज्यादा दावेदार हैं लेकिन योग्य उम्मीदवार को ही टिकट मिलेगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पैराशूट उम्मीदवारों के आवेदन भी आए हैं लेकिन उन्हें निराश होना पड़ेगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

अगला लेख