ganesh chaturthi

मजबूत गढ़ में भी मुश्किल में भाजपा, जानिए क्या है वजह...

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (12:21 IST)
जयपुर/अजमेर। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को उन जिलों में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिन्हें पार्टी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। राज्य में जयपुर, अलवर, अजमेर, कोटा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इन जिलों में पार्टी हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करती आई है।
 
वर्ष 2013 में तो पार्टी ने इन जिलों की अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज की ही थी। साल 2008 में जब कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई थी, उस समय भी भाजपा जयपुर जिले की 19 में से 10, अजमेर की आठ में से तीन, अलवर की 11 में से आठ और कोटा की छह में से तीन सीटें जीती थीं।
 
इस बार भाजपा इन जिलों में अलग-अलग कारणों से मुश्किल में दिख रही है। बात जयपुर की करें, तो इस जिले 19 सीटें हैं और पार्टी को जयपुर शहर में गायों की मौत, मंदिर हटाए जाने जैसे मुद्दों के कारण जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ता खुद इस बार जयपुर शहर की ज्यादातर सीटों को लेकर बहुत आशान्वित नहीं हैं। पार्टी के मौजूदा विधायकों की आपसी खींचतान भी चर्चा का विषय है। कई मौकों पर तो इनके बीच सार्वजनिक तौर पर विवाद हुए हैं।
 
अलवर जिले में 11 सीटे हैं और इस जिले में उन्मादी हिंसा (मॉब लिंचिंग) और गोतस्करी जैसे मामलों के कारण पार्टी मुश्किल में दिख रही है। साथ कुछ विधायकों के बयानों या कार्यकलापों के कारण जनता में पार्टी से नाराज है। फरवरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में अलवर सीट पर भाजपा के जसवंत सिंह यादव कांग्रेस के करण सिंह यादव से हार गए थे और लोकसभा क्षेत्र में आने वाले आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कांग्रेस से पीछे रही थी।
 
अजमेर में मौजूदा विधायकों की खींचतान पार्टी के लिए परेशानी का कारण है। लोकसभा उपचुनाव में पार्टी अजमेर सीट भी हार गई थी और सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस से पीछे रही थी। इस सीट पर भाजपा के राम स्वरूप लांबा को कांग्रेस के रघु शर्मा से हार का सामना करना पड़ा था। फ़िल्म पद्मावत का विरोध और आनंदपाल मुठभेड़ के कारण राजपूत समाज में भाजपा से नाराज है। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख