dharma sangrah

श्योपुर : त्रिकोणीय संघर्ष बन सकता है रावत के लिए मुसीबत

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (15:45 IST)
श्योपुर। राजस्थान से सटे मध्यप्रदेश के चंबल और पार्वती नदी के किनारे बसे श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा पर इस बार पिछले पांच बार से विधायक रामनिवास रावत के लिए त्रिकोणीय संघर्ष मुसीबत बन सकता है।
 
जिले की दोनों विधानसभाओं श्योपुर और विजयपुर में चुनावी रंग अब अपने अंतिम समय में है। विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस ने इस बार फिर पांच बार के विधायक पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत को उतारा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी पिछले दो बार से हार रहे सीताराम आदिवासी पर ही दांव खेला है।

यहां से दो बार भाजपा विधायक रहे बाबूलाल मेवरा लगातार टिकट कटने से नाखुश होकर इस बार बागी होकर बहुजन समाज पार्टी के खेमे से मैदान में हैं। मेवरा के बागी होने से कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही वोट कटने का खतरा है।
 
श्योपुर विधानसभा पर इस बार जिले के दो बार कलेक्टर रह चुके पन्नालाल सोलंकी भाजपा से टिकट नहीं मिलने के चलते निर्दलीय मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने फिर दुर्गालाल विजय को ही चुनावी मैदान में उतारा है। मीणा बाहुल्य इस सीट पर कांग्रेस ने बाबू जंडेल मीणा को उम्मीदवार बनाया है।
 
श्योपुर विधानसभा में करीब 75 प्रतिशत ग्रामीण मतदाता हैं। यहां पिछले 14 चुनाव में लगातार कोई दूसरी बार विधायक नहीं रहा है। (वार्ता)

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

अगला लेख