Hanuman Chalisa
✕

भारत ए और न्यूजीलैंड ए मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश से धुला

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (15:39 IST)
हैमिल्टन। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल शनिवार को यहां बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण संभव नहीं हो पाया। 
 
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद शुक्रवार को पहले दिन पांच विकेट पर 221 रन बनाए थे। कप्तान ब्रायन यंग 117 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 
सुबह से ही बारिश होने के कारण दूसरे दिन का खेल संभव नहीं हो पाया। बाद में आउटफील्ड गीली होने की वजह से अंपायर क्रिस ब्राउन और एश्ले मेहरोत्रा ने चाय के विश्राम के बाद दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख