ramcharitmanas

राजस्थान में दिग्गजों ने डाले वोट, जताई जीत की उम्मीद (देखिए फोटो)

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (10:53 IST)
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज झालवाड़ जिले की झालरापाटन एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने जयपुर में अपना वोट डाला। इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर के वैशाली नगर में अपना मत डाला।

श्रीमती राजे ने झालरापाटन में मतदान केन्द्र संख्या 31-ए पर अपना मत डाला। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि इस बार भी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है क्योंकि लोग विकास को लेकर मतदान कर रहे हैं। इस मौके पर गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी क्योंकि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार के पास लोगों को बताने के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के समय की कुछ योजनाओं को बंद किया और विकास का कोई काम नहीं करने से लोगों में उसके प्रति भारी गुस्सा है। इसी तरह पायलट ने जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में जालूपुरा स्थित मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। पायलट टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस मौके उन्होंने कहा कि रोजगार, किसान, गरीब आदि मुद्दों को लेकर मतदान होगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी जो जनता की सरकार होगी। इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर के वैशाली नगर में अपना मत डाला।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदान की ताकत से ही देश में सुधार हुआ है और एक-एक वोट की ताकत से गरीब को सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि आज पड़ने वाले हर वोट की बड़ी कीमत है।

इसी तरह पाली में केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी तथा उदयपुर में राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने उदयपुर में अपने मतदान का उपयोग किया। इसी प्रकार कोटा में पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने लाइन में खड़े होकर अपना मत डाला।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख