ramcharitmanas

राजस्थान में चुनाव के बाद तय होगा मुख्यमंत्री, राहुल के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव

Updated: रविवार, 5 अगस्त 2018 (15:07 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर गुटबाजी की खबरों के बीच कांग्रेस महासचिव एवं राज्य प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा। पांडे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया के एक हालिया बयान की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों को भविष्य में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
 
 
उन्होंने भाषा के साथ बातचीत में कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा पेश नहीं होगा। चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा। इसमें सभी नेताओं का सामूहिक योगदान होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में पांडे ने कहा कि जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। ऐसे में चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री का फैसला होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है। दरअसल, हाल के दिनों में ऐसी खबरें आईं हैं जिनसे यह संकेत मिलता है कि अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीपी जोशी तीनों मुख्यमंत्री पद की दबी जुबान में दावेदारी कर रहे हैं।
 
पिछले दिनों कटारिया ने गहलोत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की वकालत करते हुए सार्वजनिक तौर पर कहा था कि यदि चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को नेतृत्व सौंपा गया तो कांग्रेस राजस्थान में जीती-जिताई बाजी हार जाएगी। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया में कुछ खबरें आई हैं। मैं इतना कहना चाहता हूं कि पार्टी लाइन के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पार्टी में किसी पद और टिकट के हकदार नहीं होंगे।
 
बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर पांडे ने कहा कि इस बारे में अगले 8-10 दिनों में जिला और विकासखंड इकाइयों की तरफ से जमीनी स्थिति की आकलन रिपोर्ट आ जाएगी जिसके बाद गठबंधन के संदर्भ में फैसला किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राजस्थान में कांग्रेस पर निशाना साधे जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और अमित शाह को अंदाजा हो गया है कि उनकी हार तय है इसलिए वे हताशा में आकर आधारहीन बातें कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

अगला लेख