Hanuman Chalisa
✕

सीपी जोशी के बयान से बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल, राहुल ने इस तरह दी सफाई

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (14:10 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती के संदर्भ में पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी के कथित विवादित बयान को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि जोशी को खेद प्रकट करना चाहिए। उन्होंने जोशी के बयान को कांग्रेस के आदर्शों के विरुद्ध करार दिया।
 
गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सीपी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुंचे।'
 
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।' 
 
सोशल मीडिया एवं कुछ चैनलों पर प्रसारित वीडियो के मुताबिक जोशी प्रधानमंत्री मोदी एवं उमा भारती की जाति पर कथित तौर पर सवाल करते हुए कह रहे हैं कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं।
 
कहा जा रहा है कि जोशी ने यह बयान राजस्थान के नाथद्वारा में दिया है, जहां से वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
 
विवाद बढ़ने पर सीपी जोशी ने ट्वीट कर भाजपा पर उनके बयान को तोड़-मोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है, वो इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

बयान को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा खारिज किए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने उस पर खेद जताया। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

अगला लेख