Hanuman Chalisa
✕

पैराशूट प्रत्याशियों को नहीं मिलेगा मौका : राहुल गांधी

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (19:48 IST)
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में किसी बाहरी (पैराशूट) प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलेगा और इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी।
 
 
स्थानीय रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत करते हैं, खून-पसीना बहाते हैं लेकिन ऐनवक्त पर पैराशूट से आए प्रत्याशी टिकट ले जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस बार मैं आपको गारंटी देता हूं कि पैराशूट वाला एक भी प्रत्याशी टिकट नहीं ले पाएगा। ऐसे प्रत्याशियों के पैराशूट की डोर काट दी जाएगी और वे 20,000 फुट से जमीन पर गिरेंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगी। जो पार्टी कार्यकर्ता जिसे चाहेगा उसे ही टिकट मिलेगी और वही विधानसभा जाएगा। चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी वह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बनेगी। उस सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई होगी।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल के इस कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस ने अपने चुनाव अभियान का शंखनाद कर दिया है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख