Hanuman Chalisa

राहुल बोले- मोदी हिन्दू तो हैं, पर हिन्दुत्व की नींव नहीं समझते

शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (17:59 IST)
उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिन्दू हैं लेकिन हिन्दुत्व की नींव को नहीं समझते हैं।
 
 
गांधी शनिवार को यहां उदयपुर संभाग के कॉर्पोरेट से जुड़े व्यवसाइयों एवं बुद्धिजीवियों से संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व का सार क्या है, गीता में क्या कहा गया है, इसका ज्ञान हर किसी को है, हर जगह फैला हुआ है। हर जीवित वस्तु के अंदर ज्ञान है। उन्होंने कहा कि मोदी किस तरह के हिन्दू हैं?
 
मालाखेड़ा में 4 दिसंबर को राहुल गांधी की सभा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अलवर जिले के मालाखेड़ा में 4 दिसंबर को एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
 
अलवर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि गांधी 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे जिले के मालाखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे तथा सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 
उन्होंने रैली में किसानों की भागीदारी सबसे ज्यादा होने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफी का वादा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों एवं दलितों का शोषण किया तथा बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया। उसके शासन में महंगाई बढ़ती गई और पेट्रोल के दाम भी बढ़ते गए। (वार्ता)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

Ayodhya Ram Mandir Donation Row : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PM मोदी से क्या बोले राहुल गांधी

Bharat Mata Controversy : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- शास्त्रों में नहीं है भारत माता का उल्लेख, अयोध्या में RSS पर निशाना

Sonam Wangchuk News : 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन, सोनम का X पर पोस्ट, पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका

अगला लेख