Hanuman Chalisa
✕

जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र कांग्रेस में होंगे शामिल, पत्‍नी चित्रा भी आ सकती हैं साथ

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (16:09 IST)
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, मानवेंद्र सिंह बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मानवेंद्र के साथ साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह भी कांग्रेस में शामिल होंगी।


शिव से भाजपा विधायक मानवेंद्र ने पिछले ही महीने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और 'कमल का फूल, बड़ी भूल' कहते हुए भाजपा से अलग हो गए। दरअसल मानवेंद्र की भाजपा के प्रादेशिक नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से खटपट चल रही थी।

राज्य के बाड़मेर व जैसलमेर के साथ-साथ आसपास के राजपूत समुदाय में मानवेंद्र और उनके जसोल परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि भाजपा का कहना है कि मानवेंद्र के इस कदम का पश्चिमी राजस्थान में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं होगा। संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा, मानवेंद्र सिंह का यह राजनीतिक रूप से गलत फैसला है, जिसका भाजपा पर कोई असर नहीं होगा। राजपूत मतदाता भाजपा के साथ रहे हैं और भाजपा के ही साथ रहेंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख