dharma sangrah
✕

राहुल गांधी को 'पप्पू' बोलने पर महिला पार्षद का चढ़ा पारा, बीजेपी सांसद से मंगवाई माफी...

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (12:01 IST)
भाजपा सांसद देवाजी भाई राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, इस दौरान भाषणबाजी में उन्होंने राहुल को पप्पू कहकर बुलाया। इस पर वहां मौजूद कांग्रेसी महिला पार्षद भड़क गईं और सांसद को घेर लिया। माहौल गर्माता देख बीजेपी सांसद ने माफी मांगी।


गुजरात के सुरेंद्रनगर से बीजेपी सांसद देवजी भाई को राजस्थान के बांसवाड़ा के भागाकोट इलाके में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया था। जब वे बांसवाड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हकरू मईड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वार्ड नंबर 36 पहुंचे और वहां पर एक बैठक कर रहे थे, तभी वार्ड की पार्षद सीता डामोर वहां पहुंचीं।

डामोर कहने लगीं कि यहां पर पांच साल से बीजेपी का शासन है। सड़क पर हर जगह गड्ढे हैं। कम से कम यहां की सड़कों के गड्ढे तो भरवा दो। यहां पर बीजेपी ने अभी तक कोई विकास कार्य नहीं किया है। स्थानीय लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की महिला पार्षद ने सांसद के सामने बीजेपी की जमकर बुराई की।

सांसद देवजी भाई ने पूछा कि आखिर यह महिला कौन है, लोगों ने उन्हें बताया कि यह कांग्रेसी पार्षद हैं। इस पर सांसद ने कह दिया कि आप अपने पप्पू को बुला लो, आपका पप्पू सारे गड्डे भर देगा। बीजेपी सांसद द्वारा राहुल गांधी के बारे में विवादित बोलने के बाद कांग्रेसी पार्षद सीता डामोर ने कहा कि आखिर तुमने राहुल गांधी को पप्पू कैसे कह दिया। तुम्हें अपने इन शब्दों के लिए माफी मांगनी होगी।
फोटो सौजन्‍य : एएनआई 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख