• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. राजस्थान
Written By वार्ता

चूरु में पांच पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

चूरु में पांच पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर -
FILE
चूरु। राजस्थान में चूरु जिले के छह विधानसभा क्षेत्रो में सत्ता का स्वाद चख चुके पांच पूर्व मंत्रियों को अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।

चूरु से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं और उनका मुकाबला पिछले चुनाव में विजई रहे कांग्रेस के मकबूल मंडेलिया से है।

यहां बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण मतदान आगामी 13 दिसम्बर को होना है और विकल्प के रुप में बसपा ने धनपत को मैदान में उतारा है। धनपत ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

सुजानगढ सीट पर कांग्रेस तथा भाजपा के पूर्व मंत्री आमने-सामने है। कांग्रेस के भंवर लाल मेघवाल दो बार मंत्री रह चुके है लेकिन बड़बोलेपन के कारण उन्हें मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल भी 2003 में वसुंधरा राजे की सरकार में मंत्री रह चुके है। दोनो के बीच मुकाबला कड़ा है।

सरदारशहर से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा का भाजपा के मौजूदा विधायक अशोक पींचा से सीधा मुकाबला होने से शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

इसी तरह तारानगर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी जयनारायण पूनियां को कांग्रेस के डॉ. सीएस बैद के बीच मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। डॉ. बैद को अपने पिता स्वर्गीय चंदनमल बैद से राजनीति विरासत में मिली है। (वार्ता)