• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. राजस्थान
Written By WD

राजस्थान चुनाव : इन 10 दिग्गजों का भविष्य है दांव पर...

राजस्थान चुनाव : इन 10 दिग्गजों का भविष्य है दांव पर... -
राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। आज का मतदान कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। आईए डालते हैं इनमें से 10 पर नजर...
KANAK MEDIA
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जौधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में दोबारा आती है तो उनका फिर मुख्यमंत्री बनना तय है।

KANAK MEDIA
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी झालरापाटन सीट से अपना भाग्य आजमा रही है।

KANAK MEDIA
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान की प्रतिष्ठा मंडावा सीट से दांव पर लगी हुई है।
FILE
दिग्गज भाजपा नेता घनश्याम तिवारी सांगानेर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
KANAK MEDIA
कोलायत से भाजपा प्रत्याशी देवीसिंह भाटी। ये काफी लंबे समय से इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे हैं।
KANAK MEDIA
कांग्रेस के वर्तमान विधायक और सिविल लाइंस सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रतापसिंह खाचरियावास।
KANAK MEDIA
पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपतसिंह राजवी जयपुर की विद्यानगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
KANAK MEDIA
बीकानेर पूर्व सीट से विधायक और बीकानेर राजघराने से ही ताल्लुक रखने वाली सिद्धी कुमारी एक बार फिर यहीं से जनता का आर्शीवाद पाने की कवायद में लगी हुई है।
KANAK MEDIA
जयपुर राजघराने की दीया कुमारी सवाई माधौपुर से चुनाव लड़ रही है। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला है।
KANAK MEDIA
भाजपा नेता कालीचरण सराफ मालवीय नगर से चुनाव मैदान में है।