• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. राजस्थान
Written By भाषा
Last Modified: जोधपुर , शुक्रवार, 22 नवंबर 2013 (23:16 IST)

धन का दुरुपयोग कर रही है सरकार-राजनाथ सिंह

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013
FILE
जोधपुर। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बिना व्यवहार्यता पर विचार किए एक दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए परियोजनाओं की घोषणा कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के गढ़ ओसियान में रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस चार वर्षों तक सोई रही और चुनाव आने पर ऐसी घोषणाएं करने के लिए जागी।

उन्होंने कहा, राज्य में कांग्रेस सरकारी खजाने का सर्वश्रेष्ठ दुरुपयोग कर रही है और बिना व्यवहार्यता की परख किए काफी संख्या में परियोजनाओं का शिलान्यास कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने लोगों से इस झांसे में नहीं आने और राज्य के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों में अपनी पार्टी के पक्ष में जनादेश मांगा। (भाषा)