sundarkand
✕

कौन बनेगा राजस्थान का मुख्‍यमंत्री, क्या मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह चौंकाएगा नाम?

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (08:35 IST)
Rajasthan CM news : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में राजनाथ सिंह समेत तीनों पर्यवेक्षक भी शामिल लेंगे। इस बैठक में आगामी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। 
 
पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। इसके लिए दोपहर डेढ़ बजे से भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों का पंजीकरण शुरू होगा।
 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे।
 
कौन कौन दावेदार : राजे को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा है। पार्टी के कई विधायकों ने पिछले हफ्ते सोमवार और मंगलवार को राजे से मुलाकात की थी। बाद में राजे दिल्ली गईं और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। रविवार को यहां कुछ विधायकों ने फिर उनसे मुलाकात की। कहा जा रहा था कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में से किसी एक राज्य में महिला सीएम हो सकती है। ऐसे में वसुंधरा पूरी तरह से सीएम पद की दौड़ में बनी हुई है।
 
वसुंधरा के साथ ही सीपी जोशी, अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह, दियाकुमारी, बाबा बालकनाथ समेत कई लोगों के नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। यह नाम सभी को चौंका सकता है। 

बहरहाल वसुंधरा की सक्रियता इस बात का संकेत दे रही है कि मुख्यमंत्री चयन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पार्टी इस मामले में उनकी राय को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं करेगी। कहा जा रहा है 2 डिप्टी सीएम और स्पीकर पद पर दिग्गजों की नियुक्ति कर बैलेंस स्थापित किया जा सकता है।
 
पार्टी ने तमाम दिग्गजों के नामों को दरकिनार करते हुए मध्यप्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया है।
 
राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए गए। भाजपा को 115 सीट पर जीत के साथ बहुमत मिला है।
Edited By : Nrapendra Gupta   

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख