Daily Horoscope
✕

Rajasthan Election : गोविंद डोटासरा के समर्थन में आए सचिन पायलट, कहा- भाजपा इस तरह के हथकंडों से डरा नहीं सकती...

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (19:01 IST)
Sachin Pilot's statement regarding ED raid : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राजस्थान में छापेमारी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया जताते हुए गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं।
 
ईडी ने कथित परीक्षा पत्र लीक मामले में धन शोधन जांच के सिलसिले में गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुआ विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापे मारे। साथ ही एक अन्य मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन दिया गया है।
 
पायलट ने एक्स पर लिखा, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ईडी की छापेमारी की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को भी ईडी का समन दिया गया है। उन्होंने आगे लिखा, भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं।
 
पायलट के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई से भाजपा की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। वहीं ईडी की कार्रवाई के बाद डोटासरा ने एक्स पर लिखा, सत्यमेव जयते।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख