sundarkand
✕

Rajasthan Election : राजस्‍थान में गरजे मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- हमारे नेताओं को सता रही BJP और केंद्र सरकार

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2023 (18:54 IST)
Mallikarjun Kharge roared in Rajasthan : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को सता रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के नाम पर अमीरों की मदद कर रहे हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोधपुर में 'कांग्रेस गारंटी संवाद' कार्यक्रम में कहा, आज भाजपा के लोग और केंद्र सरकार हमारे नेताओं को सताने का काम कर रहे हैं। जो अच्छा काम कर रहे हैं उनको परेशान करने वाले कौन हैं? मोदी साहब हैं और भाजपा है।
 
खरगे ने कहा कि अच्छा काम करने से जनता को ही फायदा होता है, उसका लाभ मुख्यमंत्री या कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के घर तो नहीं जाएगा, लेकिन चंद लोग, जनता का भला नहीं चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जाते हैं, वहां पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) या इनकम टैक्स वालों को भेज देते हैं।
 
खरगे ने कहा, ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई, मोदी साहब जहां जाते हैं, पहले इन तीन एजेंसियों को प्रचार के लिए भेज देते हैं। उनको भेजकर फिर बाद में वे जाकर भाषण देते हैं। खरगे ने कहा, मैं आपको यही कहना चाहता हूं कि गरीबों के नाम पर अमीरों को जो पैसा दिया जा रहा है, वह मोदी साहब दे रहे हैं। गरीबों को नहीं दे रहे, दूसरी तरफ अपने दोस्तों को दे रहे हैं।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमेशा लोग बोलते हैं कि कोई भी राजा हो, कोई मुख्यमंत्री हो, वह गरीबों की मदद करता है, लेकिन यहां उलटा है। यहां गरीब के वोट से अमीर की मदद की जा रही है। इनके जमाने में अमीर अमीर बनता जा रहा है गरीब गरीब होता जा रहा है।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पूरे देश में ईडी का आतंक है। यह मुद्दा बनेगा इस चुनाव में। जानबूझकर कांग्रेस नेताओं को तंग किया जा रहा है। चुनाव में माहौल हमारे पक्ष में है और सत्ता पक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख