dharma sangrah
✕

Rajasthan: चुनावी सभा में बोले अशोक गहलोत, हमारा मुकाबला भाजपा की बजाय ईडी से

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (19:55 IST)
Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के बजाय प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से हैं।
 
गहलोत कांग्रेस की 'गारंटी यात्रा' के दौरान जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही भाजपा अब झूठे आरोप लगा रही है। वे हमारे कामों के बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं। वे हमारी गारंटियों के बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है। हमने 7 गारंटियों की बात की है। उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है, हमारा मुकाबला भाजपा की बजाय ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई से है।
 
ईडी ने हाल में जयपुर और सीकर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दौसा में महवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों की तलाशी ली थी।
 
गहलोत ने आरोप लगाया कि धमकाने व प्रताड़ित करने के लिए ईडी का उपयोग किया जाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। देश में जम्हूरियत के लिए खतरा पैदा हो गया। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। अगर संविधान नहीं बचेगा, कानून का राज नहीं रहेगा तो कोई सुरक्षित नहीं रहेगा।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस की 'गारंटी यात्रा' शुरू की। इस यात्रा के तहत पार्टी गलोत द्वारा घोषित '7 गारंटियों' को आम जनता तक लेकर जाएगी। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख